UP Politics: यूपी के कानपुर में हुए दो अधिकारियों के बीच विवाद को लेकर अब सयासी जंग छिड़ चुकी है। जहाँ एक तरफ सत्ता इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है तो वहीँ विपक्षी पार्टियां अब इसी मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरे हुए है। डीएम और सीएमओ के बीच का विवाद सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग तक पहुंच गया है। दरअसल, कानपुर से लेकर लखनऊ तक इस मामले को लेकर अब चर्चा तेज है। वहीँ कानपुर के जिम्मेदार अधिकारियों के बीच विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने CM योगी को घेरते हुए तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले इंजन लड़ते थे। अब डिब्बे भी लड़ने लगे हैं।
सपा नेता का वीडियो हुआ वायरल
वहीँ अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यहॉ बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सपा और कांग्रेस ने भी इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाना शुरू कर दिया है। वहीँ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार सुबह शहर से बाहर चले गए। बताया जा था है, कि डीएम लखनऊ गए हैं। लेकिन इस बारे में किसी को पुख्ता जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि वो इस मामले में प्रमुख सचिव के सामने अपनी बात रख सकते हैं।
जानिए क्या बोले CMO
वहीँ दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी भी मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आए। जानकारी के बाद पता चला कि उन्होंने छुट्टी ले रखी है। सीएमओ का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। डीएम ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें हटाने की संस्तुति प्रमुख सचिव से की है। इसके बाद सीएमओ के समर्थन में कई विधायकों के पत्र भी सामने आए। विधायक भी डीएम के समर्थन में लामबंद हो गए।