Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • डॉक्टर की पत्नी अश्लील मैसेज भेजकर कर रही परेशान, SP से लगाई मदद की गुहार

डॉक्टर की पत्नी अश्लील मैसेज भेजकर कर रही परेशान, SP से लगाई मदद की गुहार

गोरखपुर में एक महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी है। इस मामले में डॉक्टर ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले 12 साल से उनसे अलग रह रही है और ऐसी हरकतें अक्सर करती रहती है।

obscene messages, gorakhpur news
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2025 14:10:45 IST

लखनऊ: गोरखपुर में एक महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी है। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर की पत्नी उसे और उसके भाई-बहनों को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रही है। इस मामले में पहले सुलह हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टर की पत्नी ने दोबारा से गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

डॉक्टर ने खुद को बताया अलग

इस मामले में डॉक्टर ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले 12 साल से उनसे अलग रह रही है और ऐसी हरकतें अक्सर करती रहती है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी का उद्देश्य केवल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी लगातार उन्हें और उनके भाई-बहनों को परेशान कर रही है। महिला ने प्रार्थना पत्र में लिखा कि डॉक्टर की पत्नी उनके मोबाइल पर गंदे और अश्लील संदेश भेजती है।

छवि खराब करने की कोशिश

महिला ने यह भी बताया कि 6 दिसंबर को वह डॉक्टर से मिली और उनकी पत्नी की हरकतों के बारे में बताया। डॉक्टर ने इस पर कहा कि उनकी पत्नी अलग रहती है और समाज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश करती है। महिला ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें और डॉक्टर की पत्नी को थाने बुलाया था। हालांकि डॉक्टर की पत्नी नहीं आई। बाद में डॉक्टर ने सुलहनामा तैयार कर मामला खत्म करने की कोशिश की। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से डॉक्टर की पत्नी ने गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

महिला की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से पीड़िता और उसका परिवार बेहद परेशान है।

ये भी पढ़ें: शौर्य सम्मान कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुशाल टंडन को किया सम्मानित, करियर से लेकर लखनऊ के खाने तक पर बोले एक्टर