Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश, मां नहीं मरी तो बेटे ने गला दबाकर मार दिया

आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश, मां नहीं मरी तो बेटे ने गला दबाकर मार दिया

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में आर्थिक तंगी से मां और बेटा इतना परेशान हो गए कि दोनों ने आत्महत्या करने की योजना बना ली। इसके लिए मां ने हाइपरटेंशन की 70 गोलियां खा ली, इसके बाद भी जब मां को कुछ नहीं हुआ तो बेटे ने खुद ही गला घोंटकर मां की हत्या कर […]

आत्महत्या
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2023 09:16:42 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में आर्थिक तंगी से मां और बेटा इतना परेशान हो गए कि दोनों ने आत्महत्या करने की योजना बना ली। इसके लिए मां ने हाइपरटेंशन की 70 गोलियां खा ली, इसके बाद भी जब मां को कुछ नहीं हुआ तो बेटे ने खुद ही गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। बाद में खुद जान देने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका तो पूरी बात अपने रिश्तेदारों को बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

मामला द्वारा सेक्टर- 23 थाना क्षेत्र का है। जहां एक सोसायटी के फ्लैट में दोनों मां बेटे किराए पर रहते थे। महिला का नाम बिसाबी बिस्वास बताया जा रहा है जिसके पति की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। परिवार में वह एकमात्र कमाने वाले थे। महिला का बेटा अनिरबान बीबीए की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार था। पति की मौत के बाद महिला को बीमा के कुछ पैसे मिले, जिससे घर का खर्च चल रहा था। लेकिन यह रकम भी जल्द खत्म हो गई। इसके बाद परिवार का खर्च कैसे चले, इसकी चिंता मां-बेटे को होने लगी। जानकारी के अनुसार फ्लैट का किराया करीब 35 हजार रुपए था। दिन प्रतिदिन महिला और बेटे की आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही थी। परेशानी के बीच दोनों डिप्रेशन में आ गए। अंत में दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया।

साथ मिलकर लिखा सुसाइड नोट

आत्महत्या का फैसला करने के बाद मां-बेटे ने मिलकर सुसाइड नोट लिखा। दोनों ने लिखा कि हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। हमारी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। इतना लिखने के बाद महिला ने हाइपरटेंशन की 70 गोलियां खा ली। इसके बाद भी उसकी मौत नहीं हुई तो उसने बेटे से ही उसकी जान लेने को कहा, बेटे ने टाई से मां का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद पंखे से फंदा लगाकर कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में उसने रिश्तेदारों को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी।

फिलहाल मामले में पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और उसे उन्हीं की इमारत की छत से पकड़ लिया। वह छत के कोने में छिपा बैठा था। उसने बताया कि वह छत से कूदना चाहता था, लेकिन इसके लिए भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।