Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद होने के चलते लगा बड़ा जाम, पुलिस की एडवाइजरी जारी

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद होने के चलते लगा बड़ा जाम, पुलिस की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: आज दक्षिणी दिल्ली में भारी जाम देखने को मिला। आपको बता दें, बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। इसके चलते सोमवार को दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें चिराग दिल्ली में ट्रैफिक जाम होने […]

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद होने के चलते लगा बड़ा जाम, पुलिस की एडवाइजरी जारी
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 19:09:44 IST

नई दिल्ली: आज दक्षिणी दिल्ली में भारी जाम देखने को मिला। आपको बता दें, बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। इसके चलते सोमवार को दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें चिराग दिल्ली में ट्रैफिक जाम होने को लेकर हेल्पलाइन पर सुबह 8 से 10.30 बजे के बीच कई कॉल मिलीं। साथ ही कई लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यातायात और जाम के हालत की जानकारी दी है।

तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि खानपुर और चिराग दिल्ली के बीच करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। एक अन्य शख्स ने कहा कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें एक घंटे से ज़्यादा का टाइम लगा। एक अन्य शख्स ने शिकायत की कि अधिकारियों ने चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को उस दिन बंद कर दिया है जब आज 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा होनी है।

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया ट्वीट

बता दें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया कि गंडा नाला रोड पर अस्पताल रेड लाइट से निजामुद्दीन ईस्ट रेड लाइट तक और लाला लाजपत राय मार्ग पर मूलचंद से लोधी फ्लाईओवर तक गाड़ियों का रास्ता प्रभावित हुआ। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत रविवार को शुरू हुई और इसमें लगभग 50 दिन लगेंगे। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आगाह किया कि दिल्ली के दक्षिण में कुछ रास्तों पर जाम रहेगा क्योंकि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का हिस्सा 12 मार्च से 25 दिनों के लिए बंद रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश