Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झोपड़ी में घुसा डंपर, आठ माह की गर्भवती महिला समेत पूरे परिवार की मौत

झोपड़ी में घुसा डंपर, आठ माह की गर्भवती महिला समेत पूरे परिवार की मौत

अयोध्या: मौत कभी भी किसी को भी आ सकती है इसका उदाहरण अयोध्या में बीती रात हुई घटना है जिसमें अपने घर में खुद को सुरक्षित समझ कर चैन से सो रहा परिवार एक झटके में खत्म हो गया। अयोध्या हाईवे के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ। मौरंग से […]

Ayodhya Highway Accident
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2024 09:33:58 IST

अयोध्या: मौत कभी भी किसी को भी आ सकती है इसका उदाहरण अयोध्या में बीती रात हुई घटना है जिसमें अपने घर में खुद को सुरक्षित समझ कर चैन से सो रहा परिवार एक झटके में खत्म हो गया।

अयोध्या हाईवे के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ। मौरंग से लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होने के कारण एक झोपड़ी में जा घुसा। इस घटना में सात साल की बच्ची को छोड़ कर दंपत्ति और उनके दो बच्चो की मौत हो गई। आपको बता दें कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी।

डंपर चालक गिरफ्तार

रात के करीब एक बजे हाईवे से गुजर रहा डंपर अनियंत्रित होकर उमेश की झोपड़ी में घुस गया और पूरे परिवार को रौंद दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नीलम आठ माह की गर्भवती थी, जिनके भतीजे धरम सिंह ने डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पूरा परिवार हुआ खत्म

बाराबंकी के निवासी उमेश 35 वर्षीय टाइल्स कारीगर थे। हाईवे किनारे झोपड़ी में अपनी पत्नी नीलम देवी, दोनों बेटों गोलू, सनी और बेटी वैष्णवी के साथ सो रहे उमेश को भनक भी नहीं थी मौत आज रात उसके पूरे परिवार का अंत करने वाली है। इस घटना में सात सात की वैष्णवी बाल बाल बच गई।

ये भी पढ़ेः-बच्चा चीखता रहा, मां मुक्के मारती रही, वीडियो देख कांप जाएंगे आप