Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi-NCR के आसमान में फैली धूल की चादर, जानें वजह

Delhi-NCR के आसमान में फैली धूल की चादर, जानें वजह

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के ऊपर आसमान में आज अचानक धूल उड़ती नजर आ रही है। सड़कों पर देखने के लिए कुछ भी नहीं है। देर रात को तेज हवा चली, लेकिन सुबह इतनी धूल थी कि बिना मास्क के निकलना मुश्किल था। धूल के कारण शहर में विजिबिलिटी कम हो गई। बाहर जाने वाले लोगों […]

Explainer: क्या होती है रेतीली आंधियां और कैसे बनती है ये?
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2023 16:07:27 IST

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के ऊपर आसमान में आज अचानक धूल उड़ती नजर आ रही है। सड़कों पर देखने के लिए कुछ भी नहीं है। देर रात को तेज हवा चली, लेकिन सुबह इतनी धूल थी कि बिना मास्क के निकलना मुश्किल था। धूल के कारण शहर में विजिबिलिटी कम हो गई। बाहर जाने वाले लोगों को सांस लेने में भी काफी परशानी हो रही है।

 

इस मामले में मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि कल सोमवार को आसमान बिल्कुल साफ था तो रात में आसमान में धूल की मोटी परत कैसे जम गई? इसके पीछे का जवाब बेहद ही आसान है। आइए आपको बताते है:

 

➨ आसमान में इतनी धूल क्यों है?

सोमवार की रात तेज हवा चली, तो शहरों में हर तरफ धूल ही धूल नजर आ रही है। दूसरी ओर, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में जलती हुई पराली आसमान के काले होने का एक प्रमुख कारण है। अभी रबी की फसल कट रही है। इसलिए पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में हरियाणा और पंजाब पुलिस की तरफ से 3 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि ये मामले पिछले साल के मुकाबले तो काफी कम हैं।

➨ अन्य राज्यों में क्या है मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो,पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाकों में आज तेज आंधी की भी उम्मीद है। वहीं, मध्य प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल उप-हिमालय के अधिकांश हिस्सों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने के कयास लगाए जा रहे है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश की भी उम्मीद है।

 

➨दिल्ली में बारिश कब होगी?

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 17 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 18 मई को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश होगी। 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना