Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • चुनाव आयोग का दिल्ली के कर्मचारियों को तोहफा, मतदान के लिए मिलेगा अवकाश और वेतन भी नहीं कटेगा

चुनाव आयोग का दिल्ली के कर्मचारियों को तोहफा, मतदान के लिए मिलेगा अवकाश और वेतन भी नहीं कटेगा

नई दिल्ली: दिल्ली की सीत लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। लोकतंत्र में मतदान करना सभी नागरिकों का हक है। इसी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में सवैतनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इसका फायदा सरकारी और प्राइवेट जॅाब […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2024 12:50:55 IST

नई दिल्ली: दिल्ली की सीत लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। लोकतंत्र में मतदान करना सभी नागरिकों का हक है। इसी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में सवैतनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इसका फायदा सरकारी और प्राइवेट जॅाब करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। उनका मानना है कि इससे ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

मतदान वाले दिन मिलेगी छुट्टी

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, सभी पात्र कर्मचारी, चाहे वे सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं या फिर निजी क्षेत्र में, जो भी कर्मचारी दिल्ली में वोटर हैं, मतदान के दिन वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सवैतनिक छुट्टी के हकदार हैं। इसके अलावा, दिल्ली में काम करने वाले पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के वोटरों को भी मतदान के दिन सवैतनिक छुट्टी मुहैया कराई जाएगी।

आदेश का पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

सरकारी, प्राइवेट या किसी भी अन्य प्रतिष्ठान के मालिकों को इस आदेश का पालन करने के लिए आग्रह किया गया है और यह भी कहा गया है कि अपने कर्मचारियों को बिना किसी रूकावट के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का मौका दे।

यह भी पढ़े-

लोकसभा चुनावों के चलते हेलीकॉप्टर्स की भारी डिमांड, दोगुनी कीमत में भी नहीं मिल पा रहे