Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली से दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित

दिल्ली से दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित

नई दिल्ली: दिल्ली में आज यानी शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, दिल्ली से दुबई जा रही FedEx विमान से उड़ान के दौरान एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पूर्ण इमरजेंसी घोषित की गई।इस हादसे के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एयरपोर्ट के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 15:48:34 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में आज यानी शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, दिल्ली से दुबई जा रही FedEx विमान से उड़ान के दौरान एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पूर्ण इमरजेंसी घोषित की गई।इस हादसे के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फुल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें, जिस विमान से पक्षी टकराया है वह एक कार्गो विमान है। विमान में कितने लोग है अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को फेडेक्स के एक विमान (FX5279) ने सुबह 10:46 बजे दिल्ली से दुबई जाने के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इस घटना के दो घंटे बाद 1:44 बजे विमान ने दोबारा उड़ान भरी।

गुजरात से भी सामने आया था मामला

रविवार(26 फरवरी) को सूरत हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से विमान की टक्कर हो गई थी। इसके बाद इंडिगो के विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंड करवाया गया था। यह विमान सूरत से दिल्ली और फिर यहां से काठमांडू जा रहा था। बर्ड हिट के बाद अहमदाबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 50 यात्री सवार थे।

कितना खतरनाक हो सकता है एक पक्षी का विमान से टकराना

बर्ड हिटिंग के मामले विमान के उड़ान भरने या लैंडिंग के समय होती है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, हर दिन औसतन 34 घटनाएं बर्ड हिटिंग की सामने आती है। इनमें से 92 फीसदी मामलों में इंसानों को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन विमान का काफी नुकसान होता है। इससे विमान में आग की चपेट में आ सकता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार