Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सरकार बनाने से पहले ही दिल्ली वालों को मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, गदगद लोगों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

सरकार बनाने से पहले ही दिल्ली वालों को मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, गदगद लोगों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना की सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर जबरदस्त तरीके से घेराव किया था। अब जब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गई है तो शपथ ग्रहण से पहले ही यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है।

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2025 11:04:22 IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने दिल्ली वालों से यमुना की सफाई का वादा किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना की सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर जबरदस्त तरीके से घेराव किया था। अब जब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गई है तो शपथ ग्रहण से पहले ही यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है।

सफाई अभियान शुरू

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से यमुना सफाई के बारे में जानकारी दी गई है। LG ऑफिस की ओर से कहा गया है कि यमुना नदी की सफाई का काम पहले ही शुरू हो गया है। ट्रैश स्किमर, वीड हार्वेस्टर और एक ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट के साथ रविवार से सफाई शुरू हुआ। एलजी वीके सक्सेना ने कल मुख्य सचिव और एसीएस से मुलाकात की और उन्हें तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए।

4 चरणों में पूरी होगी सफाई

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि इस मुद्दे से निपटने के लिए चार-स्तरीय रणनीति बनाई गई है। इसके तहत यमुना की सफाई 4 अलग-अलग चरणों में की जाएगी। जो इस तरह से है- पहले चरण में यमुना से कचरा और गाद हटाया जाएगा। इसके बाद नजफगढ़ ड्रेन, सप्लीमेंट्री ड्रेन और अन्य सभी प्रमुख नालों में सफाई शुरू होगी। एसटीपी पर उनकी क्षमता को देखकर हर दिन निगरानी रखी जाएगी। लगभग 400 एमजीडी सीवर के उपचार के बाद नए एसटीपी/डीएसटीपी आदि लगेंगे।

 

ट्रेन जैसा जोरदार वाइब्रेशन और कांपने लगी धरती, यूपी-बिहार के इन जिलों में भूकंप का दहशत, घर छोड़कर भागे लोग

 

मेज पर कंडोम, हाथ में शराब और बेड पर लड़कियां, दरवाजा खोलते ही पत्नी के सामने आई पति की अय्याशी, फिर जो हुआ…

Tags

PM modi