Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के सीएम! बीजेपी नेता का दावा आज विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के सीएम! बीजेपी नेता का दावा आज विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में उन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन 3 दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था।

Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2024 07:52:25 IST

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आए हुए एक हफ्ते हो गए लेकिन अब तक सीएम कौन बनेगा इसका संशय बरकरार है। इसी बीच बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है क देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें फडणवीस विधायक दल के नेता चुन लिए जाएंगे।

दो बार सीएम रह चुके फडणवीस

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अक्टूबर 2019 में उन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन 3 दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा थ। साल 2022 से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने।  फडणवीण नागपुर दक्षिण पश्चिम से साल 1999 से विधायक चुने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने छठी बार चुनाव में जीत हासिल की है। इससे पहले नागपुर नगर निगम के मेयर भी रहे हैं।

महायुति का शानदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है जबकि महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। महाविकास अघाड़ी 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में सिर्फ 46 सीटें जीत पाई। वहीं महायुति से शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 सीटें जीती। इसमें बीजेपी ने 132, शिवसेना( शिंदे गुट) ने 57, और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 41 सीटें जीती।