Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तराखंड में बादल फटने से दिखा दर्दनाक मंजर, नदियों के विकराल रूप ने मचाई प्रलय

उत्तराखंड में बादल फटने से दिखा दर्दनाक मंजर, नदियों के विकराल रूप ने मचाई प्रलय

उत्तराखंड: देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, यमकेश्वर और टिहरी इलाके में बादल फटने से भारी प्रलय मची है। जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार आपदा में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम […]

Failure later led to failure, Vilkaral created a catastrophe
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2022 13:03:56 IST

उत्तराखंड: देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, यमकेश्वर और टिहरी इलाके में बादल फटने से भारी प्रलय मची है। जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार आपदा में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14/15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे 80 वर्षीय बचनी देवी उस मलबे में दब गई है।

आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के लगातार अभियान चला रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी घटनास्थल का भ्रमण किया है। फिलहाल घटनास्थल पर आपदा बचाव का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से इस घटनाक्रम की जानकारी ली है।

आपदा प्रभावित इलाकों का भ्रमण करेंगे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और अन्य अधिकारी उन इलाकों में पहुंच गए हैं। मैं भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का निरीक्षण कर रहा हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित इलाके में पहुंचे हैं।

बादल फटने के कारण नदी एवं कुवा खाला में अत्यधिक पानी आने से कुछ मकानों में पानी घुस आया। वहीं शहर में टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से नदी उफान पर है। मंदिर में पानी घुस गया है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरि ने बताया कि हम प्रार्थना करते हैं कि किसी प्रकार की नुकसान न हो। नदी पर एक पुल था जो ध्वस्त हो गया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना