Haryanvi Model Murder: हरियाणा से एक दहशत में डाल देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ एक मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की लाश नहर में मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सिम्मी चौधरी की लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में पड़ी थी। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से मृतका की पहचान की गई है।

बाइक पर लड़की के साथ कर रहा था ये कांड, Video देख ठनका UP पुलिस का माथा, दो मिनट में निकाल दी सारी आशिकी

हत्या से पहले बहन को किया था कॉल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शीतल पानीपत की रहने वाली थी। वहीँ शनिवार को वो घर से शूटिंग के लिए निकली थी। हत्या से पहले उसने अपनी बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट की है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद अचानक कॉल कट गई। और फिर कुछ घंटो बाद हरयाणवी मॉडल की लाश नहर में मिली।

बॉयफ्रेंड की भी मिली थी कार

वहीँ, सोनीपत पुलिस ने पुष्टि की कि शव शीतल का ही है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, रविवार सुबह आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली। लोगों ने कार से युवक को तो निकाल लिया, लेकिन मॉडल वहां मौजूद नहीं थी। जिसके बाद बहन नेहा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान नेहा ने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताई है। नेहा ने बताया कि शीतल उनके साथ रहती थी। वो हरियाणवी एलबम में बतौर मॉडल काम करती थी। वो 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। वहां से वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसके बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

तलाक के बाद इस्लाम धर्म में एक ही बिस्तर पर क्यों सोते हैं मिया बीवी? आखिर क्यों फॉलो करना पड़ता है ये नियम, वजह जानकर उड़ेंगे होश