Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पिता बना हैवान, बेटी ने ससुराल जाने से मना किया तो ले ली जान

पिता बना हैवान, बेटी ने ससुराल जाने से मना किया तो ले ली जान

Jharkhand News : आपने अक्सर ससुराल में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार की खबरे सुनी होंगी मगर झारखंड के गिरिडीह में चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक पिता ने अपनी 40 वर्ष की बेटी की हत्या कर दी। घटना देवरी थाना इलाके के महेशियादिघी गांव की है। ससुराल नहीं जा रही थी बेटी […]

Father Killed Daughter
inkhbar News
  • Last Updated: July 27, 2024 15:40:47 IST

Jharkhand News : आपने अक्सर ससुराल में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार की खबरे सुनी होंगी मगर झारखंड के गिरिडीह में चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक पिता ने अपनी 40 वर्ष की बेटी की हत्या कर दी। घटना देवरी थाना इलाके के महेशियादिघी गांव की है।

ससुराल नहीं जा रही थी बेटी

मृतका का नाम मंजू देवी था तो वहीं पिता का नाम प्रभु सिंह है। आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी 20 साल से ससुराल नहीं जा रही थी । इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को दोनो में बहस हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पिता ने एक धारदार हथियार से लगातार वार करके अपनी बेटी की जान लेली।

समाज के तानों से परेशान था पिता

घटना के बाद पुलिस के पहुंचने पर प्रभु सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या क्यों की? प्रभु सिंह मूल रूप से छपरा, बिहार का रहने वाला है। उसकी बेटी की शादी देवरिया जिले में हुई थी लेकिन 20 साल से बेटी ससुराल नहीं जा रही थी जिससे वह काफी परेशान था। उसे लोगों से ताने सुनने पड़ते थे। लोगों की बातों से वह गुस्से में रहता था।

आरोपी पिता गिरफ्तार

जब मौके पर पुलिस पहुंची तब पिता ने अपनी बेटी की हत्या को स्वीकार किया और हथियार को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ेः-पति ने स्कूटी चलाने से मना किया तो 4 साल के बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर महिला ने की आत्महत्या