Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ससुर ने बहू को बनाया अपने हवस का शिकार, सास बोली-‘ऐसे ही करते रहो ’

ससुर ने बहू को बनाया अपने हवस का शिकार, सास बोली-‘ऐसे ही करते रहो ’

भोपाल : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू को उसके ससुर ने अपने हैवानियत का शिकार बनाया। बहू अपने ससुर के कमरे में उनके पैरों में तेल लगाने जाती थी, लेकिन इस दौरान आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस मामले […]

ससुर ने बहू को बनाया अपने हवस का शिकार, सास बोली-'ऐसे ही करते रहो ’
inkhbar News
  • Last Updated: September 6, 2024 18:14:09 IST

भोपाल : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू को उसके ससुर ने अपने हैवानियत का शिकार बनाया। बहू अपने ससुर के कमरे में उनके पैरों में तेल लगाने जाती थी, लेकिन इस दौरान आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस मामले को लेकर अपनी सास से बात की तो सास ने भी उसे हैरान कर देने वाला जवाब दिया। यहां तक ​​कि पीड़िता के पति को भी उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। आहत होकर पीड़िता अपने मायके आई और अपने ससुर, सास और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके ससुर काफी बुजुर्ग हैं, जिसके चलते वह उनके पैरों की मालिश करने के लिए उनके कमरे में जाती थी। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान ससुर ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो कोई भी उसकी बातों पर विश्वास नहीं करेगा।

यह सेवा है…

इसके बाद वह हर रोज पीड़िता के साथ इस तरह का व्यवहार करता रहा और बाद में उसे धमकाता था। इससे दुखी होकर पीड़ित बहू ने अपनी सास को अपने ससुर की सारी हरकतों के बारे में बताया। लेकिन सास ने जो कहा उसे सुनकर पीड़िता हैरान रह गई। सास ने कहा कि यह सेवा है। तुम अपने ससुर की इसी तरह सेवा करती रहो। सास की ऐसी बातों से पीड़िता काफी आहत हुई और इसके बाद उसने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी लेकिन उसके पति ने भी उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया।

यह भी पढ़ें:-

राजस्थान सरकार का फेरबदल: 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला, टीना डाबी बनीं बाड़मेर कलेक्टर