Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही को खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, बलात्कार करके तोड़े दांत

करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही को खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, बलात्कार करके तोड़े दांत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला सिपाही के साथ बलात्कार किया गया। महिला कॉन्स्टेबल को देर रात आ रही थी तभी गाँव के बाहर एक युवक उसे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। महिला ने इसका विरोध किया तो हाथापाई में उसके दांत […]

Karva Chauth
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2024 10:48:24 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला सिपाही के साथ बलात्कार किया गया। महिला कॉन्स्टेबल को देर रात आ रही थी तभी गाँव के बाहर एक युवक उसे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। महिला ने इसका विरोध किया तो हाथापाई में उसके दांत भी टूट गए। शोर मचाने पर आरोपी वहां से अँधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

जानिए पूरा मामला

कानपुर के सेन पश्चिम पारा की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में थी। करवाचौथ मनाने के लिए वो शनिवार रात में अयोध्या से कानपुर अपने गांव जा रही थी। गाँव के पास पहुंचकर वह पैदल अकेले जा रही थी। रात का समय था और वह सादे कपड़े में थी। तभी एक युवक जबरदस्ती सिपाही को खींचकर सुनसान खेत में ले गया। महिला कॉन्स्टेबल ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप करने लगा।

आरोपी गिरफ्तार

महिला सिपाही ने विरोध करते हुए आरोपी की एक उंगली चबा डाली। हाथपाई में महिला का एक दांत भी टूट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तो तब तक आरोपी भाग गया। महिला सिपाही ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। घाटमपुर के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि महिला सादे कपड़े में अपने घर जा रही थी तभी सुनसान जगह देखकर आरोपी उसे जबरदस्ती लेकर कहत में गया और उसके साथ रेप किया।

 

इंडियन आर्मी अब करेगी तांडव! सेना को सरकार ने दी छूट, आतंकी जहां मिले जिंदा गाड़ दो

आज कल्याण हो जाएगा! पेड़ा खिलाकर बाबा बालकनाथ ने लड़की का तीन बार किया बलात्कार, अश्लील वीडियो देखकर भड़के लोग