Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Murder case: हत्या से चंद घंटे पहले साक्षी की फोन पर मां से हुई थी बात, बोले थे ये आखिरी शब्द

Delhi Murder case: हत्या से चंद घंटे पहले साक्षी की फोन पर मां से हुई थी बात, बोले थे ये आखिरी शब्द

नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली में साहिल नाम के युवक ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान लड़की की हत्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे […]

Delhi Murder case: हत्या से चंद घंटे पहले साक्षी की फोन पर मां से हुई थी बात, बोले थे ये आखिरी शब्द
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2023 13:41:49 IST

नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली में साहिल नाम के युवक ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान लड़की की हत्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में साक्षी की हत्या के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटी की हत्या से कुछ घंटे पहले ही उसकी अपनी मां के साथ फोन पर बात हुई थी। जिसमें उसने जल्द ही घर आने की बात कही थी।

चंद घंटे पहले मां से हुई थी बात

बता दें, मौत के चंद घंटे पहले ही साक्षी ने मां से जल्द घर आने की बात कही थी। साथ ही वादा किया था कि वह परिवार का संबल बनेगी और मां का बेटा बनकर दिखाएगी। घटना से सन्न साक्षी की मां ने बताया कि वह पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती थी।

रात 10:30 बजे मिली मौत की सूचना

रविवार दोपहर साक्षी को उसकी मां ने फोन कर घर आने के लिए कहा था। इस पर साक्षी ने कहा कि वह जल्द ही घर आ जाएगी। बातचीत के बाद मां सुबह होने का इंतजार कर रही थी, तभी रात करीब 10:30 बजे उसे मौत की सूचना मिली। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। बता दें, सोमवार को शाम साक्षी का शव देखकर मां फूट-फूटकर रोने लगी थी।

दसवीं की परीक्षा की थी पास

इस दौरान साक्षी की मां ने बताया कि बेटी ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका रिजल्ट अच्छा आया था। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आरोपी के बारे में सवाल पर साक्षी की मां का कहना था कि बेटी ने कभी साहिल के बारे में कुछ नहीं बताया था।

घटना के बाद जब वह थाने पहुंची तो पता चला कि साहिल नाम के युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है। इस दौरान साक्षी की मां ने बताया कि इससे पहले साहिल नाम उसने नहीं सुना था और ना ही उसे कभी देखा था। उसने बताया कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया वह उसके घर से 15 मिनट की दूरी पर है।