Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कबाड़ खरीद-बेचकर गर्लफ्रेंड को दिया 80 करोड़ का बंगला…इंडिया के इस गैंगस्टर की कहानी काफी दिलचस्प

कबाड़ खरीद-बेचकर गर्लफ्रेंड को दिया 80 करोड़ का बंगला…इंडिया के इस गैंगस्टर की कहानी काफी दिलचस्प

लखनऊ। नोएडा पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जनवरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी दिल्ली स्थित संपत्ति सीज कर दी थी। उसने यह संपत्ति अपनी गर्लफ्रेंड काजल झा को गिफ्ट कर रखा था। जानिए मामला दिल्ली […]

रवि काना
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2024 10:55:34 IST

लखनऊ। नोएडा पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जनवरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी दिल्ली स्थित संपत्ति सीज कर दी थी। उसने यह संपत्ति अपनी गर्लफ्रेंड काजल झा को गिफ्ट कर रखा था।

जानिए मामला

दिल्ली में स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की बंगला की कीमत 80 करोड़ थी। काजल झा गैंगस्टर रवि काना की स्क्रैप कंपनी की डायरेक्टर रह चुकी है। उसे भी पुलिस ने थाईलैंड से गिरफ्तार किया है। कभी कबाड़ बेचने और खरीदने का काम करने वाले गैंगस्टर की कहानी काफी दिलचस्प है। स्क्रैप व्यापारी रहे रवि काना के खिलाफ इसी साल 2 जनवरी में ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को नोएडा सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का केस भी दर्ज किया गया था।

नोएडा में आज शाम 6 बजे से 26 अप्रैल तक नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेंगी दुकानें

जारी हो चुका है रेड कॉर्नर नोटिस

देश से फरार होने के शक की वजह से जनवरी में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। अब रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड थाईलैंड से पकड़े गए हैं। उसकी 200 करोड़ की संपत्ति अब तक सील की जा चुकी है। दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कोठी , जो उसने अपनी प्रेमिका काजल को दी थी उसकी कीमत 80 करोड़ के करीब है।