Ghaziabad News: लगातार सूटकेस में मिल रहीं लाशों से हर तरफ सनसनी फैली हुई है। वहीँ हाल ही में गाजियाबाद से भी एक हरा सूटकेस मिला, इस सूटकेस में एक बार फिर महिला की लाश मिली। वहीँ गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने 10 तारीख की सुबह बेहटा नहर के पास सूटकेस में मिले अज्ञात महिला के शव की घटना को लेकर पर्दाफाश कर दिया है। वहीँ इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, सूटकेस में मिली महिला का नाम कविता था।
वहीँ घरेलू कलह के चलते ससुर हरवीर और उसके दो बेटों सुमित और गुड्डू ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। वहीँ डीसीपी ने इस बात की जानकारी दी कि, कविता मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थी। वहीँ वो चार साल पहले रेलवे स्टेशन पर हरवीर सिंह से मिली थी। जिसके बाद हरवीर ने उसकी शादी अपने बेटे सागर से कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका की एक बेटी थी।
गर्मियों की तपिश से राहत पाने के लिए सिक्किम के 5 सबसे ठंडे और खूबसूरत पर्यटन स्थल.
महिला के साथ हुई बर्बरता जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, घर में हमेशा घरेलू कलेश चलता रहता था। वहीँ इस दौरानकविता के देवर सुमित ने बताया कि कविता उसकी भतीजी को लगातार पीटती थी, जिससे घर में कलह रहता था। इसी वजह से सुमित ने अपनी भाभी कविता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने ये भी बताया कि इसमें कविता के ससुर हरवीर ने उसकी मदद की। शव को ठिकाने लगाने के लिए सुमित का भाई गुड्डू और उसका पिता हरवीर उसे मोटरसाइकिल पर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा नगर ले जा रहे थे, तभी सूटकेस वहीं गिर गया और दोनों वहां से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर घटना का खुलासा किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने इस बात की जानकारी दी कि अभी तक पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन इस बार ससुर और साले ने मिलकर अपनी बहू और साली की हत्या कर दी।