Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुस्लिम से हिंदू बनी लड़की तो तिलमिलाए मुसलमानों ने बेच दिया, कई दिनों तक जबरदस्ती बलात्कार करता रहा ख़रीददार

मुस्लिम से हिंदू बनी लड़की तो तिलमिलाए मुसलमानों ने बेच दिया, कई दिनों तक जबरदस्ती बलात्कार करता रहा ख़रीददार

किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। फिर दोनों हिंदू जागरण मंच के पास गए और देह व्यापार की बात बताई। पुलिस ने देह व्यापार कराने वाली महिला, उसके पति और अन्य 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gujarat
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2024 12:25:23 IST

गांधीनगर। गुजरात पुलिस ने पति के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा चलाने वाली एक महिला को पकड़ा है। महिला ने मुस्लिम से हिंदू बनी एक लड़की को गुजरात ले जाकर बेच दिया। ये लोग इंदौर के रहने वाले हैं। खरीददार व्यक्ति ने कई दिनों तक लड़की को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। चार-पांच दिन बाद किशोरी किसी तरह वहाँ से जान बचाकर इंदौर पहुंची और पुलिस को सारी जानकारी दी।

जानिए पूरा मामला

किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। फिर दोनों हिंदू जागरण मंच के पास गए और देह व्यापार की बात बताई। पुलिस ने देह व्यापार कराने वाली महिला, उसके पति और अन्य 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब गुजरात जाकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। हिंदू जागरण मंच का कहना है कि पीड़ित लड़की ने अपने परिवार के साथ 2022 में हिन्दू धर्म अपनाया था।

परिणाम भुगतने होंगे

5 नवंबर 2024 की रात में वो अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी उसी इलाके में रहने वाली आयशा अपने पति मो. आदिल के साथ आई और उसे गोदमा चलने को कहा। परिचित होने की वजह से वह उन लोगों के साथ चली गई। बाद में उसे एक व्यक्ति के पास रुकने को कहकर कही चली गई कर नहीं आई। व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और कहा कि उन लोगों ने उसे बेच दिया। फिर प्रकाश उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। कई दिनों बाद लड़की किसी तरह वहाँ से वापस भाग आई। इधर आयशा ने उसे फिर से धमकाया है कि उसे इससे भी बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

 

 

शादी के 4 साल बाद भी पत्नी को शारीरिक सुख नहीं दे रहा था पति, असलियत जानते ही महिला सन्न रह गई

तलाकशुदा हूं करने दो सेक्स! विधवा से 7 महीने तक बलात्कार करता रहा संचालक, कई महिलाओं से बनाया संबंध