Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Gujarat: बारिश और बाढ़ से गुजरात बेहाल, अब तक 61 की मौत

Gujarat: बारिश और बाढ़ से गुजरात बेहाल, अब तक 61 की मौत

Gujarat Floods: गांधीनगर। गुजरात इस वक्त बारिश और बाढ़ से बेहाल है। मानसून की बारिश से लगभग आधी गुजरात की आबादी प्रभावित है।  3-4 घंटे की लगातार बारिश ने सड़कों दरिया बना दिया हैं। हर जगह जलजमाव की स्थिति हो गई है। राज्य में बाढ़ और बारिश से 61 लोगों की मौत हो गई है […]

Gujarat-Rain-Flood
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2022 14:26:33 IST

Gujarat Floods:

गांधीनगर। गुजरात इस वक्त बारिश और बाढ़ से बेहाल है। मानसून की बारिश से लगभग आधी गुजरात की आबादी प्रभावित है।  3-4 घंटे की लगातार बारिश ने सड़कों दरिया बना दिया हैं। हर जगह जलजमाव की स्थिति हो गई है। राज्य में बाढ़ और बारिश से 61 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों मवेशी भी मर गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बता दें कि गुजरात के कई हिस्सों के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगो परेशान हैं। बारिश से लोग त्रस्त नजर आ रहे हैं। सड़कों पर इतना पानी है कि देखकर लगेगा कि पानी में शहर है या शहर में पानी है। अहमदाबाद शहर की सोसोइटियों के बेसमेंट में पानी इतना भरा हुआ है कि वहां खड़ी गाड़ियां डूब गई हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह से बिखर गया है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही

गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इस वक्त लगातार भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिसमें कुछ राज्यों में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। फिलहाल पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा भूस्खलन का सामना असम कर रहा है।

5 लाख से अधिक प्रभावित, 192 मौत

असम में बाढ़ और भूस्खलन से इस साल अब तक 192 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के कुल 12 जिलों में बाढ़ से अभी भी करीब 5.39 लाख लोग प्रभावित हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में असम के हैलाकांडी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक असम में बाढ़ के कारण 173 और भूस्खलन की वजह से 19 लोग अपनी जान गवां चुके है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया