गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। वे दोपहर 2 बजे सूरत पहुंचे और यहां से केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा के लिए रवाना हुए। उन्होंने यहां 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी। इसके बाद सिलवासा में उन्होंने 2587 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
पीएम मोदी शाम करीब 5 बजे सिलवासा से सूरत पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से लिंबायत तक उनका 3 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए हैं। इसके बाद वे लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम सूरत में ही विश्राम करेंगे और कल सुबह नवसारी जाएंगे।सूरत में होने वाले कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बसों और वाहनों की व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Silvassa, Dadra and Nagar Haveli: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the first phase of the NAMO Hospital.
(Source – ANI/DD) pic.twitter.com/RgvBtwZu5j
— ANI (@ANI) March 7, 2025
पीएम मोदी नवसारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें :-