Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अंदरखाने BJP से जा मिले हैं कांग्रेस के ये नेता! राहुल ने खोल दी अपनी ही पार्टी की पोल, मचा हड़कंप

अंदरखाने BJP से जा मिले हैं कांग्रेस के ये नेता! राहुल ने खोल दी अपनी ही पार्टी की पोल, मचा हड़कंप

ब राहुल गांधी भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शक की नजर से देख रहे हैं। उन्हें इस बात का संदेह है कि पार्टी के कुछ लोग बीजेपी की विचार धारा पर काम कर रहे है। अब बताओं ऐसे समय में अपनों पर कैसे ना हो शक !

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2025 16:32:31 IST

गांधीनगर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता से बाहर है, लेकिन अब बदलाव की जरूरत है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में दो तरह के लोग काम कर रहे हैं, एक वो जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और लोगों के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे वो जो बीजेपी से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम तो कर रहे हैं लेकिन लोगों का सम्मान नहीं कर रहे और उनके लिए काम नहीं कर रहे।

गुजरात अब फंसा हुआ है

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात इस समय फंसा हुआ है और उसे सही दिशा दिखाने की जरूरत है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं ने कांग्रेस की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि वह गुजरात के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के लिए आए हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें :-

IND vs NZ : जिसे फैंस ने कोसा, वही बना भारत का तुरुप का इक्का, किसी भी बैटिंग ऑर्डर में ढलने को तैयार!