Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हाहाहा! मर गए लोग महाकुंभ में…,सदन में नीचे गिर गए अमेठी सांसद, किशोरी लाल की बेशर्मी देखकर उबल पड़े लोग

हाहाहा! मर गए लोग महाकुंभ में…,सदन में नीचे गिर गए अमेठी सांसद, किशोरी लाल की बेशर्मी देखकर उबल पड़े लोग

अमेठी से भाजपा की दिग्गज नेत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो सदन का है।

Kishori Lal
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2025 09:26:22 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा की दिग्गज नेत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो सदन का है। इसमें किशोरी लाल शर्मा महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों की बात करते हुए दिख रहे हैं। इसमें वो मृतकों की बात करते हुए मुस्कुराने लगते हैं।

खराबी पार्टी में है

कांग्रेस नेता का मुस्कुराता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि सबसे पहले मैं कुंभ में मारे गए लोगों का…फिर मुस्कुराते हुए कहने लगते हैं कि मर गए लोग भगदड़ में। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये बेशर्म अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल हैं, जो महाकुंभ में मारे गए लोगों पर हंस रहे हैं। लानत है ऐसे आदमी पर, वह हिंदू कहलाने लायक नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि खराबी इसमें नहीं बल्कि इसकी पार्ट में है।

सोनिया के बेहद करीबी हैं केएल शर्मा

बता दें कि सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। 1983 में वो पहली बार पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी आए थे। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद उनका संबंध गांधी परिवार से और मजबूत हो गया। सोनिया गांधी जब रायबरेली आईं तो वो उनके साथ यहां आ गए। केएल शर्मा रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों की जिम्मेदारी देखने लगे। इसके अलावा वो बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे हैं। पंजाब कमेटी के सदस्य और AICC के मेंबर भी रह चुके हैं।

 

महाकुंभ में मची भगदड़ संयोग या प्रयोग, सर्वे में लोगों ने बताई सच्चाई, VIP कल्चर पर भी दी राय

CM योगी ने कांग्रेस-सपा को ललकारा, बोले सनातन धर्म के खिलाफ ले रखी है सुपारी, छोड़ूगा नहीं!