Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हरियाणा: ककरोई नहर में गिरी कार, दो लोगों की मौत

हरियाणा: ककरोई नहर में गिरी कार, दो लोगों की मौत

चंडीगढ़: सोनीपत क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना पैरलल लिंक नहर में एक कार गिरी गई जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। नहर में कार गिर जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मादद से कार समेत मृतकों के शव को […]

Sonipat police
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2023 12:24:27 IST

चंडीगढ़: सोनीपत क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना पैरलल लिंक नहर में एक कार गिरी गई जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। नहर में कार गिर जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मादद से कार समेत मृतकों के शव को नहर से बाहर निकाल लिया है।

शवों को शिनाख्त नहीं होने की वजह से पुलिस ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है. वहीं पुलिस कार के नंबर को जांच के लिए भेज दिया है। इस नहर पर रेलिंग नहीं होने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। दो साल पहले गोहाना के कार में सवार एक परिवार के 4 लोग नहर में गिरने से मौत हो गई।

संतुलन बिगड़ने की वजह से नहर में गिरी कार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ नंबर कार पश्चिमी यमुना पैरलल लिंक नहर के बीच से गुजरने वाले सड़क पर रात को पानीपत की ओर से आ रही थी और दौरन संतुलन बिगड़ने की वजह से कार नहर में गिर गई, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अन्य राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और नहर से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद एंबुलेंस और क्रेन मंगाया और क्रेन की सहायता से कार को निकाला गया। और उस कार में से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं।

ये भी जरूर पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “