Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हरियाणा: करनाल में दंपती की पिटाई करने के बाद आग लगाई, जान से मारने की कोशिश

हरियाणा: करनाल में दंपती की पिटाई करने के बाद आग लगाई, जान से मारने की कोशिश

चंडीगढ़: हरियाणा में करनाल जिले के कैमला इलाके में एक दंपती के साथ मारपीट करने की खबर सामने आई है। यहां अंगूरी देवी नाम की एक महिला अपने बाड़े में गोबर रखने लिए गई थी और उसी वक्त अंगूरी देवी के साथ मारपीट की गई है, पत्नी को बचाव करने के लिए पति पूर्ण सिंह […]

karnal news
inkhbar News
  • Last Updated: May 23, 2023 12:20:37 IST

चंडीगढ़: हरियाणा में करनाल जिले के कैमला इलाके में एक दंपती के साथ मारपीट करने की खबर सामने आई है। यहां अंगूरी देवी नाम की एक महिला अपने बाड़े में गोबर रखने लिए गई थी और उसी वक्त अंगूरी देवी के साथ मारपीट की गई है, पत्नी को बचाव करने के लिए पति पूर्ण सिंह पहुंचा तो उसे भी पीटा। इस बाद की जानकारी पुलिस को दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध में पति पूर्ण सिंह ने बताया कि बीते सोमवार शाम करीब 6 बजे पत्नी अंगूरी देवी अपने बाड़े में गोबर रखने के लिए गई थी। वहां पर गुलाब सिंह, सतबीर सिंह और तबीर सिंह पहले से ही मौजूद थे। उन लोगों ने बिना किसी वजह के पत्नी अंगूरी देवी को मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसके कूप और बिटौड़े में भी आग लगा दी। इसके बाद अंगूरी देवी को जान से मारने का प्रयास भी किया।

पति को भी पीटा

उसका पति पूर्ण सिंह बीच बचाव करने आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई. शोर शराबा होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इन लोगों के चंगुल से दोनों को बचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पत्नी अंगूरी देवी और पति पूर्ण सिंह को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। मेडिकल कराने के बाद अंगूरी देवी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में अधिकारी रोहताश ने बताया कि अंगूरी देवी की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी गई है।

ये भी जरूर पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “