Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मरने के लिए पुलिस में आया हूं क्या? संभल CO बोले- हजारों की भीड़ में आकर जाहिल गोली मारे दें और हम आत्मरक्षा भी न करें

मरने के लिए पुलिस में आया हूं क्या? संभल CO बोले- हजारों की भीड़ में आकर जाहिल गोली मारे दें और हम आत्मरक्षा भी न करें

हिंसा में गोली लगने से घायल हुए सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने हिंसा करने वाले को जाहिल बताया है।

Sambhal CO
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2024 09:14:33 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के चार दिन हो गए हैं। स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन इंटरनेट अभी भी बंद रखा गया है। हिंसा प्रभावित इलाके में हालात सामान्य नहीं है। अधिकतर लोग अपने घरों को छोड़ कर चले गए हैं। ज्यादातर घरों के बाहर ताले लगे हैं। हिंसा में गोली लगने से घायल हुए सीओ(Sambhal CO)अनुज चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने हिंसा करने वाले को जाहिल बताया है।

मरने आया हूं क्या?

सीओ अनुज चौधरी वीडियो में कह रहे हैं कि हम मरने के लिए पुलिस में भर्ती हुए हैं क्या? हमें भी अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है। हमारे पास भी बच्चे हैं, परिवार है। पढ़े-लिखे आदमी को जाहिल इस तरह मार देंगे क्या? आप लोग क्या चाहते हैं कि हजारो की भीड़ हम परपत्थर चलाएगी, गोली चलायेगी और हम आत्मरक्षा भी नहीं करेंगे।

रविवार को हुई थी हिंसा

रविवार को संभल में हुए हिंसा में 5 लोगों की जान चली गई। जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा और कई गाड़ियों को फूंक दिया। छतों से महिलाएं-पुरुष-बच्चें सब मिलकर पत्थर फेंक रहे थे। अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें दो महिलाएं हैं। इस हादसे के बाद से प्रदेश में सियासत तेज है।

 

चिन्मय प्रभु की गिरफ़्तारी पर नाराज़ भारत ने बांग्लादेश को दी धमकी तो यूनुस मोदी को दिखाने लगे आंख!

दिख नहीं रहा चुन-चुन कर मारे जा रहे! हिंदुओं पर हुआ अत्याचार तो भड़के राजा भैया ने मोदी के सामने रखी बड़ी मांग