Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में सपा नेता की भरी सभा में बेइज्जती हो गई। महाराज सुहेलदेव विजयोत्सव के दौरान मंगलवार को मंच पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुभासपा नेता बृजेश राजभर ने सपा नेता महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद कई बार थप्पड़ जड़ दिए गए। वहीँ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना जलालपुर क्षेत्र के आशापुरी गांव में हुई है। वहीँ वीडियो वायरल होने के बाद इस पर अब राजनीति तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत में बृजेश राजभर ने मंच से महेंद्र राजभर की बहुत देर तक तारीफ करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उनके लोग सत्ता में आए तो उन्होंने समाज की नहीं, सिर्फ अपने परिवार की सेवा की। भाषण के बाद उन्होंने मंच पर महेंद्र को माला पहनाई, लेकिन अचानक उनके चेहरे का भाव बदल गया और उन्होंने महेंद्र को ढेरो थप्पड़ जड़ दिए।
ऐसौ सम्मान कभी दुश्मन को भी ना दीजो !
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर का ये
सम्मान बनारस के रहने वाले बृजेश राजभर ने जौनपुर में कियाGirdhari Lal Goyal pic.twitter.com/oPbAqAMtxM
— Girdhari Lal Goyal (@Girdharilalgoyl) June 11, 2025
वहीँ इस घटना के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों में हड़कंप मच गया और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मामले को लेकर महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है। महेंद्र राजभर कभी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, लेकिन 2021 में उन्होंने पार्टी से अलग होकर ‘सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी’ बना ली। हाल ही में 2 मई को वह सपा में शामिल हुए थे।