Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में AC भी नहीं कर रहा काम, गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, IMD को जारी करना पड़ा रेड अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में AC भी नहीं कर रहा काम, गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, IMD को जारी करना पड़ा रेड अलर्ट

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी अपने चरम पर है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। पंखे और कूलर फेल होने लगे हैं

delhi weather news
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2025 06:34:16 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। वहीँ लोगों का घरो से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। AC, कूलर और पंखें भी अपना काम नहीं कर रहे हैं। वहीँ जब राजधानी के लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं तो तेज धूप और गर्म लू उनके चेहरों को बुरी तरह झुलसा दे रही है।वहीँ दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्‍सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। सुबह से ही हीट-वेव जैसी कंडीशन होने की वजह से लोगों का घरों से निकलना दूबर हो गया है।

भारत में बिरयानी की 5 किस्में जिन्हें आपको एक बार ज़रूर आज़माना चाहिए.

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्‍ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। राजस्थान और पंजाब में कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी का मौसम कुछ दिनों तक ऐसी रहने वाला है वहीं इसके बाद बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी अपने चरम पर है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। पंखे और कूलर फेल होने लगे हैं, ऐसे में लोगों के पास एसी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

राहुल गांधी पर BJP का सबसे बड़ा हमला, आसिम मुनीर से तुलना करते हुए ‘फेल्ड मास्टर’ दिया करार, जानें क्या है पूरा माजरा?