Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • heavy rain in dehradun: भीषण वर्षा के बाद घर के मलबे में दबे 3 लोग, राहत एवं बचाव कार्य जारी..

heavy rain in dehradun: भीषण वर्षा के बाद घर के मलबे में दबे 3 लोग, राहत एवं बचाव कार्य जारी..

  देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोग बारिश का प्रकोप अभी भी झेल रहे हैं। भीषण बारिश होने के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग मलबे में दब गए। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहे है। इस मलबे में दो महिलाएं और आठ दिन […]

heavy rain in dehradun
inkhbar News
  • Last Updated: August 29, 2022 13:25:45 IST

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोग बारिश का प्रकोप अभी भी झेल रहे हैं। भीषण बारिश होने के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग मलबे में दब गए। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहे है। इस मलबे में दो महिलाएं और आठ दिन का एक मासूम दबा हुआ है।

बचाव कार्य जारी

बता दें कि आपदा कंट्रोल रूम में मिली सूचना के मुताबिक, राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती आवास ढह गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने घटना के स्थान पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया तथा उससे संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। राहत एवं बचाव दल के मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने जानकारी दी कि बचाव कार्य की शुरूआत हो चुकी है।

जेसीबी मलबे को हटाने में लगी

जानकारी के मुताबिक छत गिरने से मलबे की चपेट में आए संगीता (22) दिनेश की पत्नी, लक्ष्मी (28) दिनेश की बहन और दिनेश का केवल 8 दिन का बच्चा बताया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा एवं डॉ. एसके बरनवाल समेत संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में तीन लोग दबे हुए हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच गया। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों पर निगरानी रख हुए हैं। जेसीबी मलबे को हटाने के प्रयास में लगी हुई है।

यह भी पढ़े-

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, हार्दिक पांड्या ने लगाया विनिंग छक्का

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारतीय टीम की धमाकेदार जीत, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई