Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अरे महिला! चुपचाप सुनो, फालतू बात मत बोलो…विधानसभा में नीतीश ने RJD विधायक को बुरी तरह सुनाया, Video

अरे महिला! चुपचाप सुनो, फालतू बात मत बोलो…विधानसभा में नीतीश ने RJD विधायक को बुरी तरह सुनाया, Video

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री के बयान पर विपक्ष ने नाराजगी जताई है और नीतीश पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। दरअसल बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान नीतीश कुमार RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर […]

नीतीश कुमार
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2024 14:07:00 IST

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री के बयान पर विपक्ष ने नाराजगी जताई है और नीतीश पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। दरअसल बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान नीतीश कुमार RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए रेखा देवी से कहा कि तुम बोल क्यों रही हो, अरे महिल हो कुछ जानती भी हो क्या?

चुपचाप सुनो, फालतू बात मत बोलो

नीतीश के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद सीएम ने कहा कि ये हंगामा करने वाले लोग कभी किसी महिला को आगे बढ़ाये थे? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है। अब ये फालतू बात बोल रही है…इसलिए कह रहा हूं चुपचाप सुनो। नीतीश यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि क्या हुआ तुम सब नहीं सुनोगे? हम तो लेकिन सुनाएंगे और अगर आप लोग नहीं सुनियेगा तो ये आपकी गलती है। नीतीश कुमार के बयान पर राजद हमलावर है।

झाल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

बता दें कि नीतीश कुमार जब विधानसभा में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने आरक्षण को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। नीतीश बार-बार विधायकों से चुप रहने की अपील करने लगे कि मेरी पूरी बात एक बार सुन लीजिये। आप लोगो बस हाय हाय करते रहते हैं। आज केंद्र भी हमारी पूरी मदद कर रहा है। मालूम हो कि विपक्ष के विधायक नए आरक्षण को 9वींअनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के विधायक झाल लेकर विधानसभा पहुंचे हुए थे।

बेटी की उम्र के बराबर है वो…राज्यसभा में खड़गे पर क्यों भड़के धनखड़, Video