लखनऊ। अकबरनगर जैसे विध्वंस से आशंकित नागरिकों को सीएम योगी ने सोमवार रात राहत देते हुए कहा कि पंतनगर, खुर्रम नगर और अबरार नगर में कुकरैल नदी के किनारे बने मकानों को नहीं गिराया जायेगा। हालांकि अब सीएम ने अपना आदेश वापस ले लिया है। इसके बाद पंत नगर, रहीम नगर और अबरार नगर पर बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा। कुकरैल नदी को लेकर CM कार्यालय द्वारा किया गया ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।

लोगों को लगा जोर का झटका

सीएम ऑफिस ने पहले कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए लेकिन कुछ देर बाद इसे डिलीट कर दिया। इस फैसले के बाद पुराना आदेश फिर से अमल में आ गया है। कल रात योगी के नाम के जयकारे लगा रहे लोगों को इस फैसले से जोर का झटका लगा है। लोग ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इलाकों के बच्चों सोशल मीडिया पर योगी सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके घर को टूटने से बचा लिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कुकरैल नदी के उदगम स्थल अस्ती से लेकर गोमती नदी तक प्रवाह क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद LDA ने अकबरनगर में बुलडोजर कार्रवाई की थी। अब पंतनगर, अबरार नगर, रहीमनगर और खुर्रमनगर में सर्वे करके नदी क्षेत्र में आने वाले घरों पर लाल निशान लगाए गए हैं।

 

योगी राज में होगा हिंदुओं का धर्म परिवर्तन! मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्मांतरण का किया ऐलान