Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • इमरान मसूद के आने से यूपी में कितना मजबूत होगी कांग्रेस, जानें क्या है गणित?

इमरान मसूद के आने से यूपी में कितना मजबूत होगी कांग्रेस, जानें क्या है गणित?

नई दिल्ली। पूर्व बीएसपी नेता इमरान मसूद ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि इमरान मसूद पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और सपा में […]

imran-masood
inkhbar News
  • Last Updated: October 7, 2023 13:35:30 IST

नई दिल्ली। पूर्व बीएसपी नेता इमरान मसूद ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि इमरान मसूद पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और सपा में चले गए थे। इसके बाद इमरान मसूद सपा में चले गए थे, लेकिन वहां भी वे ज्यादा दिन तक नहीं टिके और फिर बीएसपी में चले गए थे। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में उनको पार्टी से निकाल दिया था।

“बीजेपी को राहुल गांधी रोक सकते हैं”

इमरान मसूद ने राहुल गांधी को असली हीरो बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी ही भाजपा को रोक सकते हैं.। सदस्यता ग्रहण करने से पहले उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाकर वह संतुष्ट थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उनसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए।

लोकसभा चुनाव पर होगा असर

ऐसा मानाजा रहा है कि इमरान मसूद की कांग्रेस में वापसी के बाद लोकसभा चुनाव में असर हो सकता है। बता दें कि उनकी मुस्लिम समाज पर मजबूत पकड़ है। पहले से ही कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। यदि इमरान मसूद को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलता है तो इमरान मुस्लिम वोटरों को साधने में सफल हो सकते हैं। बता दें कि इमरान मसूद पहले भी तीन बार सहारनपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि उनको कामयाबी नहीं मिली है। उनके लड़ने से बीजेपी को टक्कर जरूर मिल सकती है। बता दें कि उनके आने से पश्चिमी यूपी के मुसलमान वोटरों पर असर पड़ सकता है।