Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बेटे की चाहत में दरिंदा बना पति, बच्चे का लिंग देखने के लिए चीर दिया पत्नी का पेट

बेटे की चाहत में दरिंदा बना पति, बच्चे का लिंग देखने के लिए चीर दिया पत्नी का पेट

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक शख्स का अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी करना महंगा पड़ा क्योंकि उसे कोर्ट ने सजा सुनाई है। मामला 3 साल पहले का है। पन्ना लाल नाम के एक आदमी ने अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट चीर दिया था ताकि वो अपने बच्चे का लिंग जान […]

बदायूं
inkhbar News
  • Last Updated: May 24, 2024 17:19:05 IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक शख्स का अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी करना महंगा पड़ा क्योंकि उसे कोर्ट ने सजा सुनाई है। मामला 3 साल पहले का है। पन्ना लाल नाम के एक आदमी ने अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट चीर दिया था ताकि वो अपने बच्चे का लिंग जान सके। पन्ना लाल पहले से 5 बेटियों का पिता था और उसे बेटे की चाहत थी। कोर्ट ने अब इस घटना को लेकर उसे सजा सुनाई है।

बेटी नहीं बेटा चाहिए था

यूपी के बदायूं में हुई इस घटना ने सबको हैरत में डाल दिया था। पन्ना लाल की पत्नी अनीता को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसे तो जैसे-तैसे बचा लिया गया था लेकिन बच्चे की जान चली गई थी। इस घटना को लेकर अब अदालत ने पन्ना लाल को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अनीता ने भाई रवि सिंह ने कहा कि बहन की शादी 25 साल पहले पन्ना लाल से हुई थी। 5 बेटी होने की वजह से वह परेशान रहता था। उसे अब बेटा चाहिए था।

पंडित के कहने पर बौखलाया

रवि ने आगे कहा कि अनीता जब छठी बार प्रेग्नेंट हुई तो पन्ना लाल गांव के ही एक पंडित के पास गया। उसने उसे बता दिया कि इस बार भी बेटी होगी, यह सुनकर वह बौखला गया और अपनी पत्नी का पेट चीर दिया ताकि बच्चे का लिंग देख सके। कोर्ट ने अब इस घटना को जघन्य हिंसक अपराध करार दिया है। साथ ही पन्ना लाल को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

आजम खान को मिली इलाहाबाद HC से बड़ी राहत, सात साल की सजा पर लगी रोक