Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘मैं एक जिंदा लाश हूं’, शादी के झांसे में आई युवती, होटलों में ले जाकर कई दिनों तक वो करता रहा दुष्कर्म

‘मैं एक जिंदा लाश हूं’, शादी के झांसे में आई युवती, होटलों में ले जाकर कई दिनों तक वो करता रहा दुष्कर्म

कानपुर में शादी का झांसा देकर नेवी के जवान ने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में कहा कि मै एस जिंदा लाश बन गई हूं।

Rape of female constable
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2025 08:34:29 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला कांस्टेबल ने शादी की चाहत में अपना शोषण होने दिया।  महिला कांस्टेबल ने नेवी के जवान पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि नेवी जवान ने पहले महिला से शादी का झूठा वादा किया और फिर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से अपनी शादी तय कर ली। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल नेवी जवान रायबरेली का रहने वाला है जिसका नाम कृष्ण प्रताप सिंह है। उसकी बहन कानपुर के बिधनू में शादीशुदा है जहां महिला कांस्टेबल रहती है। युवक अपनी बहन के ससुराल आता-जाता रहता है। इसी वजह से महिला कांस्टेबल और कृष्ण प्रताप सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। उसने महिला कांस्टेबल से प्यार करने का दावा किया और उससे शादी करने की बात कही।

होटलों में बुलाकर करता था रेप

जवान ने कई बार दुष्कर्म किया महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि साल 2023 में कृष्ण ने उसे कानपुर सेंट्रल स्थित गेस्ट गैलेक्सी होटल में बुलाया। वहां सबसे पहले उसने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला कांस्टेबल को प्रयागराज ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद कृष्णा ने युवती को लखनऊ के एक होटल में बुलाया और वहां तीन दिन तक जबरन रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सब के बीच कृष्णा के पिता रिश्ते की बात करने युवती के घर आए, लेकिन बेटे के नेवी में होने की बात कहते हुए 20 लाख रुपये और कार की मांग की और कहा कि बिना कार और पैसे के शादी नहीं होगी।

‘मैं जिंदा लाश बन गई हूं’

कुछ दिन बाद पता चला कि नेवी के जवान कृष्णा की शादी प्रतापगढ़ की एक लड़की से तय हो गई है। महिला कांस्टेबल ने रिपोर्ट में कहा कि मैं एक जिंदा लाश बन गई हूं। कृष्णा का 21 फरवरी को प्रतापगढ़ की एक लड़की से तिलक और 24 फरवरी को शादी होने वाली है। मैं पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- अब मुस्लिम महिलाओं का नहीं होगा हलाला, 4 शादियों से भी तौबा, उत्तराखंड में आज से UCC लागू

ममता कुलकर्णी रखती है D कंपनी से संबंध, हिमांगी सखी ने किन्नर अखाड़ा से किया बड़ा सवाल