Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मैंने तो कर लिया अब मेरे दोस्तों को दो शरीरिक सुख…नाबालिग से निकाह करके ले भागा शकील, अब दूसरों मर्दों संग हमबिस्तर हो रही पत्नी

मैंने तो कर लिया अब मेरे दोस्तों को दो शरीरिक सुख…नाबालिग से निकाह करके ले भागा शकील, अब दूसरों मर्दों संग हमबिस्तर हो रही पत्नी

बिहार के किशनगंज से प्यार, सेक्स और धोखे से जुड़ा हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबलिग लड़की अनजान नंबर से आये मिस्डकॉल से इतनी जुड़ गई कि उसे लड़के से प्यार हो गया।

Kishanganj
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2025 10:22:05 IST

पटना। बिहार के किशनगंज से प्यार, सेक्स और धोखे से जुड़ा हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबलिग लड़की अनजान नंबर से आये मिस्डकॉल से इतनी जुड़ गई कि उसे लड़के से प्यार हो गया। वह उस लड़के के साथ घर छोड़कर भाग गई और अब इन्साफ के लिए दर-दर भटक रही है। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

जानिए पूरा मामला

दरअसल किशनगंज‎ जिले में एक नाबालिग लड़की के मोबाइल पर कुछ दिनों पहले मिस्ड कॉल आया था। कॉल बैक करने पर दूसरी तरफ से किसी लड़के ने फ़ोन उठाया। पहले दिन तो औपचारिक बातचीत हुई। इसके बाद दोनों लगातार बात करने लगे। लड़के की पहचान बंगाल के ग्वाल पोखर थाना क्षेत्र के‎ शकील अहमद के नाम से हुई है। शकील ने लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद लड़की उसके साथ घर छोड़कर भाग गई।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने की मांग

निकाह के बाद शकील उसे लेकर रोजगार की तलाश में हरियाणा चला गया। भाड़े पर एक रूम लेकर दोनों रहने लगे। कुछ दिन तक दोनों पति-पत्नी की तरह अच्छे से रहे। इधर शकील के दोस्तों का रूम पर आना-जाना शुरू हो गया। एक एक दिन शकील ने पीड़िता से कहा कि अब तुम मेरे दोस्तों के साथ भी हमबिस्तर हो जाओ।
पीड़िता ने उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया।

ब्लैकमेल करने लगा

शकील इस चीज से नाराज हो गया और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से‎ प्रताड़ित करने लगा। उसने लड़की के साथ अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा कि मेरे दोस्तों को खुश कर दो। इन सबके बीच एक दिन पीड़िता को भागने का मौका मिल गया। वह वहाँ से अपने मायके आ गई और सबको पूरी बात बता दी। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

 

अल्लाह की इबादत में झुके लाखों सिर! यूपी के 70 हजार मस्जिद-ईदगाहों में टूट पड़े मुसलमान, बरसाएं जा रहे फूल

Tags

bihar news