Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मेरा पोता दोषी है तो होनी चाहिए कार्रवाई…प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा

मेरा पोता दोषी है तो होनी चाहिए कार्रवाई…प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा

Prajwal Revanna Case: हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोप में पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एचडी देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि अगर उनका पोता दोषी पाया जाता है तो फिर उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। उसके ऊपर कर्राई होती है […]

एचडी देवेगौड़ा
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2024 14:41:16 IST

Prajwal Revanna Case: हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोप में पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एचडी देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि अगर उनका पोता दोषी पाया जाता है तो फिर उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। उसके ऊपर कर्राई होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

लड़कियों को मिले न्याय

मीडिया से बात करते हुए 92 वर्षीय एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं उन चीजों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं जो एचडी रेवन्ना के संबंध में अभी कोर्ट में चल रहा है। हालांकि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई आपत्ति नहीं है अगर वो दोषी हो तो। इस दौरान उन्होंने लड़कियों को न्याय दिलवाने की भी बात कही।

भंडाफोड़ होते ही भागा जर्मनी

बता दें कि 33 वर्षीय रेवन्ना वीडियो वायरल होने के बाद देश छोड़कर जर्मनी भाग गया। उसने दावा किया कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उनकी छवि ख़राब करने के लिए वीडियो को सर्कुलेट किया जा रहा है। वहीं रेवन्ना के भागने को लेकर उनके पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि उनका पहले से ही विदेश जाने का प्लान बना हुआ था। तब उसे नहीं पता था कि उसके खिलाफ FIR होने वाली है। रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया गया है।

 

नौंवी फेल युवक ने youtube से आइडिया लेकर छापे नकली नोट, पुलिस ने धर दबोचा