Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मैं बनुंगा CM.., दिल्ली के मुख्यमंत्री पर ये क्या बोल गए खेसारी, मनोज तिवारी को कहा- भैया बन जाएं तो…

मैं बनुंगा CM.., दिल्ली के मुख्यमंत्री पर ये क्या बोल गए खेसारी, मनोज तिवारी को कहा- भैया बन जाएं तो…

भोजपुरी गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव से जब पूछा गया कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है तो उन्होंने उत्सुकता से कहा- मनोज भैया।

Khesari and Manoj Tiwari
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2025 14:24:56 IST

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी थी और नतीजे आते ही दिल्ली के अगले सीएम पर टिकी हैं। बीजेपी की जीत के बाद अब देखना होगा कि कौन सा नेता राजधानी की बागडोर संभालता है। इस बीच बिहार में मनोज तिवारी के नाम पर चर्चा हो रही है। दरभंगा पहुंचे भोजपुरी गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव से जब पूछा गया कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है तो उन्होंने उत्सुकता से कहा- मनोज भैया। वैसे तो खेसारी को बिहार में आरजेडी का करीब माना जाता है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का। लेकिन दिल्ली के सीएम के लिए उन्होंने बीजेपी के मनोज तिवारी को पसंद किया।

क्या बोले खेसारी

दरभंगा में खेसारी लाल ने कहा, “अगर मनोज भैया सीएम बन जाएं तो बिहार के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। हम बिहारियों के लिए ये बहुत गर्व की बात है। अपने राज्य का, अपनी भाषा का गायक सीएम बन जाए तो हम बहुत खुश होंगे। हम ये भी सोचेंगे कि हम भी भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मनोज भैया ने हमेशा हमें रास्ता दिखाया है। हम सबसे ज्यादा खुश होंगे। सभी कलाकार खुश होंगे। हम बिहारियों के लिए, हम पूर्वांचलियों के लिए इससे ज्यादा खुशी का मौका कोई और नहीं हो सकता।”

बिहार में होने वाले हैं चुनाव

इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन बीजेपी में जा चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव भी 2025 में होने हैं। ऐसे में अगर खेसारी लाल यादव भी बीजेपी के साथ चले जाते हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। दरभंगा में मनोज तिवारी की वकालत करते हुए खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि ”मैं भी मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोच सकता हूं.” मतलब, खेसारी लाल यादव भी राजनीति में आने के बारे में सोचने लगे हैं और उन्हें मनोज तिवारी के जरिए इसका रास्ता दिख रहा है।

Also Read- अब पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल! भगवंत के खिलाफ AAP मुखिया ने रची बड़ी साजिश, इस नेता के दावे से हड़कंप

दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे