Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बिहार में कोलकाता जैसी हैवानियत, नाबालिग से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट पर मारा 50 बार चाकू

बिहार में कोलकाता जैसी हैवानियत, नाबालिग से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट पर मारा 50 बार चाकू

नई दिल्ली। कोलकाता में लेडी डॉक्टर से हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से देश में उबाल आया हुआ है। इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पोखर […]

raping a minor
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2024 08:51:42 IST

नई दिल्ली। कोलकाता में लेडी डॉक्टर से हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से देश में उबाल आया हुआ है। इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पोखर के पास मिला है।

प्राइवेट पार्ट पर मारा 50 बार चाकू

जानकारी के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 50 से ज्यादा बार चाक़ू के निशान मिले हैं। किशोरी रविवार रात में घर से गायब हुई थी। एफएसएल की टीम ने सैंपल कलेक्ट करके जांच के लिए भेज दिया है। घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर में हुई है। हैवानों ने न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि बेरहमी से चाकू से गोद-गोदकर मार डाला।

झाड़ी में फेंका शव

बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार रात से गायब थी। परिजन रात भर ढूंढते रहे लेकिन वो नहीं मिली। मवेशी चराने गए लोगों ने धान के खेत में खून गिरा देखा। कुछ दूर जाने पर पोखर के पास झाड़ी में अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। शोर मचाने पर लोगों की वहां पर भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। एसडीपीओ कुमार चंदन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बच्ची छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। स्थानीय संजय यादव और उसके साथियों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है।

लखनऊ में कुछ इस तरह मनाया जाएगा 78वां स्वतंत्रता दिवस, दिखेगी मिनी परेड