Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने इस कदर जताया गुस्सा

मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने इस कदर जताया गुस्सा

मुंबई: मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को करीब 6 घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई। फ्लाइट संख्या 6E 1303 में लगभग 300 यात्री सवार थे, जिन्हें 5 घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट तड़के 3:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के […]

Indigo Flight Cancel, Mumbai Airport, Mumbai TO Doha Flight
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2024 15:58:22 IST

मुंबई: मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को करीब 6 घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई। फ्लाइट संख्या 6E 1303 में लगभग 300 यात्री सवार थे, जिन्हें 5 घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट तड़के 3:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। वहीं इस लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की।

घंटों इंतजार करवाया गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी गई और इस दौरान खाना-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। एक यात्री ने दावा किया कि घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें कोई रिफ्रेशमेंट नहीं मिला। हालांकि, इंडिगो एयरलाइन ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यात्रियों को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था और उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया। एयरलाइन ने यह भी बताया कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। जब यात्रियों की नाराजगी बढ़ी, तो उन्हें विमान से उतारकर इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए अगली फ्लाइट की व्यवस्था की और होटल भी बुक किए हैं।

क्रू टीम ने की देरी

इंडिगो के अलावा, एयर इंडिया की मुंबई से भुज जाने वाली फ्लाइट AI 601 भी रविवार को देरी से उड़ी थे। हालांकि विमान समय पर आ गया था, लेकिन क्रू टीम के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को बोर्डिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों ने भी हंगामा किया था। दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले रद्द कर दिया गया, जिससे नाराज यात्रियों ने टर्मिनल 3 पर विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन बीते कुछ महीनों से लगातार दिल्ली-दरभंगा उड़ानों को रद्द कर रही है, जिससे वे परेशान हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट, भक्तों के लिए अब बढ़ेगी सुविधाएं