Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, 5.2 तीव्रता का आया भूकंप

जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, 5.2 तीव्रता का आया भूकंप

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह करीब 10:43 बजे महसूस किया गया। कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में […]

Jammu-Kashmir Earthquake-INKHABAR
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2024 17:03:30 IST

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह करीब 10:43 बजे महसूस किया गया। कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

घाटी में भूकंप के झटके 

कश्मीर घाटी में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारी संभावित नुकसान की जांच कर रहे है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। भूकंप के समय लोग घरों से बाहर निकल आए। साथ ही भूकंप के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है.

अगस्त में भी कांपी थी घाटी

इससे पहले इसी साल अगस्त महीने में कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 21 अगस्त को रात करीब 10:22 बजे बारामूला जिले में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई थी। राहत की बात यह रही कि भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। उससे एक दिन पहले सुबह 6.45 बजे बारामूला जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी। 12 नवंबर को सिक्किम और 3 नवंबर को गुजरात की धरती कांपी थी.

 

 

यह भी पढ़ें :-