Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जयंत का BJP के साथ गठबंधन होना तय, बोले-अब किस मुंह से इनकार करूं

जयंत का BJP के साथ गठबंधन होना तय, बोले-अब किस मुंह से इनकार करूं

लखनऊ। जयंत चौधरी ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर हामी भर दी है। जयंत ने इशारों-इशारों में एनडीए में जाने का मन बना लिया है। मोदी सरकार ने शुक्रवार को RLD प्रमुख जयंत चौधरी के दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। सरकार की इस घोषणा […]

(राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी)
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2024 17:23:18 IST

लखनऊ। जयंत चौधरी ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर हामी भर दी है। जयंत ने इशारों-इशारों में एनडीए में जाने का मन बना लिया है। मोदी सरकार ने शुक्रवार को RLD प्रमुख जयंत चौधरी के दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। सरकार की इस घोषणा के बाद जयंत ने पीएम मोदी का तहे दिल से शुक्रिया किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी गठबंधन में शामिल होने को लेकर भी बात की।

क्या बोले जयंत?

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के लिए एक बड़ा दिन है। यह काफी भावुक होने वाला पल है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का आभार जताता हूं। जयंत ने कहा कि पीएम मोदी देश की नब्ज को पूरी तरह से समझते हैं। गछबंधन को लेकर जयंत ने कहा कि मैं कितनी सीटें हासिल करूंगा, इस बात पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अब किस मुंह से मैं इनकार करूं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा फायदा

चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के रूप में पहचाना जाता है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के जाट बहुल सीटों पर चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से असर पड़ सकता है। इन क्षेत्रों की लगभग 40 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां जाट मतदाताओं का असर रहता है।

वहीं चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें पिछले कई दिनों से लग रही हैं। चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद जयंत ने एक्स पर पोस्ट किया ‘दिल जीत लिया।’ जयंत चौधरी अगर बीजेपी के साथ जाते हैं तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा को काफी फायदा होगा।