Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सक्रिय मरीजों की संख्या 700 से अधिक

Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सक्रिय मरीजों की संख्या 700 से अधिक

रांची। पिछले 24 घंटे यानी 11 जुलाई, सोमवार को झारखंड में 6500 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमण से जुड़े 129 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 51 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। लेकिन राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी […]

COVID
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2022 15:06:49 IST

रांची। पिछले 24 घंटे यानी 11 जुलाई, सोमवार को झारखंड में 6500 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमण से जुड़े 129 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 51 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। लेकिन राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं रही है। रोजाना मरीज मिलने की संख्या 100 से अधिक रह रही हैं। यहां की स्थिति यह है कि बीते 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70 और 11 जुलाई को 129 नये मरीज सामने आए हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या पहले से बढ़कर 700 से अधिक हो गई है।

रांची में मिले सबसे ज्यादा मरीज

बता दें कि 11 जुलाई को सबसे अधिक 64 कोरोना संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 13, बोकारो में 9, देवघर में 21, गोड्डा में 10, कोडरमा में 2, लातेहार में 3, रामगढ़ में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 1 और सरायकेला में 1 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं, 51 कोरोना मरीज ठीक भी हुये हैं। इसमें देवघर में 11, बोकारो में 5, गोड्डा में 7, जमशेदपुर में 9, हजारीबाग में 2, लातेहार में 1, रामगढ़ में 4 और रांची में 12 मरीज शामिल हैं।

पूरे देश में 86.73 करोड़ लोगों का हो चुका है टेस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 86.73 करोड़ लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा चुकी है। वहीं कोरोना से अब तक देश में 4,29,96,427 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले एक दिन में 4 लाख 21 हजार 292 लोगों का परीक्षण किया गया। सिक्किम में कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 39,468 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 458 हो गयी है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन दी गई जानकारी के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 23 फीसदी है। जांच के बाद 159 नमूनों में इस खतरनाक संक्रमण का पता चला।