Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड: वन विभाग में बेजुबान की निर्मम हत्या, पिंजरे में दोनों हाथ तोड़कर मार डाला

झारखंड: वन विभाग में बेजुबान की निर्मम हत्या, पिंजरे में दोनों हाथ तोड़कर मार डाला

राँची: धनबाद वन विभाग की फोरेस्ट कॉलोनी में एक बेजुबान बंदर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मारने से पहले उसके दोनों हाथ तोड़कर अलग कर दिए गए। प्रभारी वनपाल जसीम अंसारी पर फोरेस्ट ऑफिसर ने शोकॉज जारी किया है। देश में बंदरों की यथेष्ट आदर सत्कार की जाती है। उसे भगवान के […]

monkey murder
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 14:23:15 IST

राँची: धनबाद वन विभाग की फोरेस्ट कॉलोनी में एक बेजुबान बंदर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मारने से पहले उसके दोनों हाथ तोड़कर अलग कर दिए गए। प्रभारी वनपाल जसीम अंसारी पर फोरेस्ट ऑफिसर ने शोकॉज जारी किया है।

देश में बंदरों की यथेष्ट आदर सत्कार की जाती है। उसे भगवान के रुप में भी माना जाता है। लेकिन धनबाद वन विभाग की फोरेस्ट कॉलोनी में एक बेजुबान बंदर को निर्मम तरीके से मार दिया गया। इतना ही नहीं उसे मारने से पहले उसके दोनों हाथ तोड़कर अलग कर दिया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए फोरेस्ट ऑफिसर आरके सिंह ने प्रभारी वनपाल जसीम अंसारी को शोकॉज जारी करते हुए एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।

जाली भी करा दिया था उपलब्ध

शहर के सत्यम नगर निवासी एसडी तिवारी के घर एक बंदर को बंद करके रखा गया था। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। फोरेस्ट ऑफिसर आरके सिंह ने प्रभारी वनपाल मो जसीम अंसारी को बंदर को अपनी कस्टडी में रखने का निर्देश दिया था। साथ ही वन विभाग ने बंदर को रखने के लिए जाली भी उपलब्ध करा दिया था।

फोरेस्ट ऑफिसर ने मांगी विवरण

उस बंदर को लाकर फोरेस्ट कॉलोनी में रखा गया, लेकिन प्रभारी वनपाल ने जानकारी दिया कि बंदर को जाली के अंदर ही किसी ने मार दिया है और मारने से पहले उसके दोनों हाथों को तोड़कर अलग कर दिया गया है। इस मामले में फोरेस्ट ऑफिसर ने प्रभारी वनपाल से विवरण मांगी है। विवरण के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

बिना पोस्टर्माटम दफनाया

बंदर के मरने के बाद वन विभाग ने बिना पोस्टमार्टम किए दफना दिया, जबकि वन विभाग के नियम के मुताबिक किसी भी जंगली जानवर की संदिग्ध स्थिति में मौत होने पर उसका पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है। इस घटना को वन विभाग द्वारा दबाने का भी प्रयास बहुत हद तक किया गया, लेकिन वरीय अधिकारियों को मालूम होने के बाद इसके जांच के आदेश दिए गए। इस जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव