Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • विवादों में घिरे महेंद्र सिंह धोनी, रांची वाले घर की टीम करेगी जांच, जानें क्यों

विवादों में घिरे महेंद्र सिंह धोनी, रांची वाले घर की टीम करेगी जांच, जानें क्यों

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने रांची स्थित आवास को लेकर विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में शौर्य आवास पर कंस्ट्रक्शन का काम देखा गया, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी दोबारा इस घर में रहने आ सकते हैं।

mahendra singh dhoni ranchi house, investigation
inkhbar News
  • Last Updated: December 22, 2024 11:06:04 IST

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने रांची स्थित आवास को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उनके हरमू स्थित घर का व्यावसायिक उपयोग करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले को लेकर झारखंड आवास बोर्ड ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें धोनी का रांची के हरमू इलाके में एक आलीशान घर है, जिसे शौर्य के नाम से जाना जाता है। हालांकि, वर्तमान में धोनी इस घर में नहीं रहते, बल्कि रांची के रातू स्थित सिमलिया रिंग रोड पर बने अपने सात एकड़ के फार्महाउस वारा में परिवार के साथ रहते हैं।

घर के बाहर दिखा किसका बोर्ड

हाल ही में शौर्य आवास पर कंस्ट्रक्शन का काम देखा गया, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी दोबारा इस घर में रहने आ सकते हैं। लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब घर के मुख्य दरवाजे पर न्यूबर्ग सुप्राटेक पैथोलॉजी सेंटर का बोर्ड दिखाई दिया। इससे यह संकेत मिला कि घर को व्यावसायिक उपयोग में लाने की तैयारी हो रही है। बता दें 2009 में झारखंड आवास बोर्ड ने धोनी को हरमू में पांच कट्ठा जमीन आवंटित की थी। बोर्ड के नियमों के अनुसार, यह जमीन केवल आवासीय उद्देश्यों के लिए दी गई थी। किसी भी प्रकार का व्यावसायिक उपयोग बोर्ड के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

Ranchi House of MS Dhoni

जांच के आदेश

झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने स्पष्ट किया कि आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आवास बोर्ड अब यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में है कि आवंटित जमीन का उपयोग नियमों के तहत ही हो. फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्महाउस में रह रहे हैं, जो लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। यह आलीशान फार्महाउस सिमलिया रिंग रोड पर स्थित है और वहां धोनी का परिवार भी रहता है। वहीं जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा किरेसिडेंशियल प्लॉट पर व्यावसायिक गतिविधियों के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

ये भी पढ़ें: देश में हुआ बड़ा हमला, 16 सैनिकों की मौत, 8 घायल