Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झारखंंड का टाइगर अभी जिंदा है…हिमंता बोले 6 महीने की निगरानी का जवाब 2 महीने में देंगे

झारखंंड का टाइगर अभी जिंदा है…हिमंता बोले 6 महीने की निगरानी का जवाब 2 महीने में देंगे

रांची। चंपई सोरेन के 28 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के बाद से झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा में चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत किया गया। चंपई सोरेन के इस कदम से हेमंत सोरेन की JMM को बड़ा झटका लगा है तो वहीं भाजपा को झोली में आदिवासी समाज का वोटबैंक और […]

Champai Soren Himanta Biswa Sarma
inkhbar News
  • Last Updated: August 31, 2024 08:52:58 IST

रांची। चंपई सोरेन के 28 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के बाद से झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा में चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत किया गया। चंपई सोरेन के इस कदम से हेमंत सोरेन की JMM को बड़ा झटका लगा है तो वहीं भाजपा को झोली में आदिवासी समाज का वोटबैंक और भरोसा आ गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी छोड़ने के बाद JMM पर गंभीर आरोप लगाए। अब असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि चंपई सोरेन पर उनकी ही सरकार द्वारा ही छह महीने तक निगरानी रखी गई थी। अब अगले दो महीने में चंपई सोरेन इसका करारा जवाब देंगे।

 हेमंत को दी चेतावनी

असम के सीएम सरमा ने कहा, “झारखंड पुलिस ने चंपई सोरेन को छह महीने तक निगरानी में रखा। मैंने कभी किसी मुख्यमंत्री के साथ ऐसा होते नहीं सुना। मैं आपको (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) चेतावनी देता हूं, हम दो महीने बाद इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए इस साल चुनाव होने हैं। इससे पहले सरमा ने दावा किया था कि सितंबर में चुनावों की घोषणा की जाएगी। सरमा ने कहा कि भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार ने चंपई सोरेन जैसे मजबूत नेता को भी नहीं बख्शा।

टाइगर अभी जिंदा है

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा, टाइगर जिंदा है। शिवराज ने कहा, चंपई सोरेन ने झारखंड निर्माण के लिए बहुत संघर्ष किया और उनके प्रयासों से ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि चंपई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को माली की तरह पाला, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। चौहान ने कहा, जब चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बिचौलियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए थे।

Also Read–हरियाणा बीजेपी में नया बखेड़ा शुरू, अब यह मुद्दा बिगाड़ेगा भाजपा का गेम!

हरियाणा चुनाव से पहले बीजेपी में घमासान, करनाल से लड़ने पर अड़े सैनी, पार्टी यहां से…