Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कंगना का राजनीतिक कथन सही नहीं होता, चिराग ने ये क्या कहा

कंगना का राजनीतिक कथन सही नहीं होता, चिराग ने ये क्या कहा

Chirag Paswan:चिराग ने अपनी पुरानी सहयोगी एक्टर और अब राजनीतिक साथी कंगना के बारे मे बड़ा बयान दिया है। पासवान ने कहा है कि उनकी दोस्त और कंगना रनौत ‘अधिकांश समय’ राजनीतिक रूप से सही नहीं होती हैं। उन्होने यह भी साझा किया कि कंगना जानती हैं कि क्या और कब बोलना है। चिराग ने […]

Chirag Paswan and Kangna Ranaut
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2024 11:13:37 IST

Chirag Paswan:चिराग ने अपनी पुरानी सहयोगी एक्टर और अब राजनीतिक साथी कंगना के बारे मे बड़ा बयान दिया है। पासवान ने कहा है कि उनकी दोस्त और कंगना रनौत ‘अधिकांश समय’ राजनीतिक रूप से सही नहीं होती हैं। उन्होने यह भी साझा किया कि कंगना जानती हैं कि क्या और कब बोलना है। चिराग ने कंगना की ‘यूएसपी’ के बारे में भी बात की।

यह उनका USP है- चिराग

उन्होंने कहा, “वह जानती हैं कि क्या बोलना है और कब बोलना है। अब वह राजनीतिक रूप से सही है या नहीं, यह बहस का विषय हो सकता है। लकिन यह उनका USP है, वह उसी पर बात करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि ‘हम सभी उन्हें इसी लिए पसंद करते हैं’

कंगना को सुझाव की जरूरत नहीं

जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह कंगना को कोई सुझाव देना चाहता है तो उन्होने हंसते हुए जवाब दिया कि कंगना को किसी सुझाव की जरूरत नहीं है। आपको बता दें, कंगना ने हिमाचल के मंडी से लोकसभा चुनाव जीता है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कंगना ने काँग्रेस के विक्रमादित्य को मंडी से हराया।

कंगना और चिराग की फिल्म

कंगना और चिराग ने 2011 में तनवीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में अभिनय किया था। यह चिराग की पहली फिल्म थी। फिल्म में नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी थीं। एक फिल्म में काम करने के बाद चिराग ने राजनीति में कदम रखा।

ये भी पढ़ेः-देसी गर्ल से हॉलीवुड तक, कुछ ऐसा रहा हैं प्रियंका चोपड़ा का सफर, उनके बर्थडे पर जानिए एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्रा