UP Encounter: दुष्कर्म करने वालों का हाल कैसा होना चाहिए इस बात की मिसाल खुद CM योगी की सरकार ने दे दी है। दरअसल, यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मंगलवार को पड़ोसी युवक ने चॉकलेट देने के बहाने छह साल की बच्ची से दरगाह के पीछे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने ईंट से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या करने की भी साजिश रची। वहीँ बुधवार रात रामसारी शुगर मिल के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को धड़ दबोचा। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम बच्ची को हैलट अस्पताल में 40 टांके लगे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा मैकेनिक की छह साल की बेटी को पड़ोसी शिवम उर्फ कल्लू चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद कल्लू ने एक मज़ार के पीछे बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसने उसके मुंह में बुरी तरह पत्ते ठूंस दिए। ईंट से कई वार किए और भाग गया। कल्लू परिजनों के साथ पीड़िता को खोजता रहा। इसके बाद वह बच्ची को बाइक से सीएचसी अस्पताल ले गया।
वहीँ जब परिजन को इस बात का पता चला कि कल्लू ने उनकी बेटी के साथ ये घिनौना अपराध किया हैतो वे सदमे में आ गए। पीड़िता कल्लू को चाचा कहती थी। लड़की के माता-पिता ने दुष्कर्म के आरोपी कल्लू को कई थप्पड़ मारे। वहीँ ये पूरी घटना घाटमपुर सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद कल्लू सीएचसी से भाग गया। लड़की को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।