Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नीतीश के चहेते…कौन हैं रामनाथ ठाकुर जो मोदी कैबिनेट में होंगे शामिल

नीतीश के चहेते…कौन हैं रामनाथ ठाकुर जो मोदी कैबिनेट में होंगे शामिल

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी कैबिनेट में बिहार से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। जदयू ने रामनाथ ठाकुर का नाम […]

रामनाथ ठाकुर
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2024 13:30:26 IST

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी कैबिनेट में बिहार से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। जदयू ने रामनाथ ठाकुर का नाम मंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया है। आइये जानते हैं कौन हैं रामनाथ ठाकुर-

कौन हैं रामनाथ ठाकुर

रामनाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। वो 74 साल के हैं। नाई जाति से आने वाले कर्पूरी ठाकुर की एक बड़ी पहचान ये हैं कि वो पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। जिन्हें हाल ही में मोदी सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया है। रामनाथ ठाकुर नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो विधानपरिषद के सदस्य भी रह चुके हैं और लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री रह चुके हैं। नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कैबिनेट में वो राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रहे हैं।

बिहार की 40 सीटों के नतीजें-

जदयू -12
भाजपा- 12
लोजपा( r)-5
राजद-4
कांग्रेस-3
माले-2
हम-1
निर्दलीय-1

 

 

बिहार: सीबीआई की चार्जशीट को लेकर लालू परिवार पर जदयू का तंज, कहा-जेल में ही सब आनंद लेंगे…