नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को करार शिकस्त मिली है। 10 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज आप को भारतीय जनता पार्टी ने बुरी तरह हरा दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। केजरीवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। केजरीवाल की हार पर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कश्मीरी पंडितो का श्राप लगा है।
आप को लगा पंडितों का श्राप
एक्टर ने कहा कि जब किसी के दर्द का मजाक उड़ाया जाता है तो उनकी आह श्राप का रूप ले लेती है। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी हार को कश्मीरी पंडितों से जोड़ते हुए लिखा, “वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं। लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है!! और फिर… उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती है और वही आह आगे जाकर एक ‘ श्राप ‘का रूप धारण करती है! इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है! ये विधि का विधान है! जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में इन लोगों के ठहाके लगे थे!! उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आंसू बहाए थे!
‘हर हिसाब ओ किताब यहीं होगा’
अनुपम खेर से पहले कश्मीरी फाइल्स के फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने केजरीवाल की हार पर तंज किया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक केजरीवाल की फोटो के साथ व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘हर सवाल ओ जवाब यहीं होगा, हर हिसाब ओ किताब यहीं होगा।’
ये भी पढ़ेंः- मुंह दिखाने लायक नहीं रहे राहुल-प्रियंका! 70 में से 67 पर जमानत जब्त
प्रवेश वर्मा की बेटियों ने भी उतार दी केजरीवाल की इज्जत, पहली बार सामने आते ही छा गईं लड़कियां