Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • केजरीवाल का इस्तीफा AAP के लिए मास्टरस्ट्रोक! कैसे अपने फैसले से भाजपा को हिला डाला

केजरीवाल का इस्तीफा AAP के लिए मास्टरस्ट्रोक! कैसे अपने फैसले से भाजपा को हिला डाला

नई दिल्ली। शराब घोटाले मामले में जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस वजह से इस्तीफा दे रहे हैं। केजरीवाल ने साथ में यह भी स्पष्ट कर […]

केजरीवाल-मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2024 08:17:35 IST

नई दिल्ली। शराब घोटाले मामले में जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस वजह से इस्तीफा दे रहे हैं। केजरीवाल ने साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया कि मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे। केजरीवाल का यह ऐलान AAP के लिए मास्टरस्ट्रोक बन गया है।

भाजपा की बढ़ी टेंशन

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। दरअसल केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के ऐलान के साथ ही दिल्ली में जल्द विधानसभा भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नवंबर में ही चुनाव कराया जाएं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के ऐलान के साथ एक तीर से कई जगह निशाना मार दिया। अभी पहले से दो राज्यों हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव है। वहीं महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रस्तावित है। इन सबके बीच केजरीवाल दिल्ली में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

ममता का बंगाल फिर शर्मसार, कोलकाता के अस्पताल में बीमार बच्चे की मां का यौन शोषण 

केजरीवाल को मिलेगा नैरेटिव का फायदा

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान जेल से बाहर आये थे। इस दौरान उन्होंने योगी और मोदी के बीच मनमुटाव की ख़बरें फैलाई और जमकर हमला किया। इसका नतीजा यूपी में बीजेपी को देखने को मिला। उन्हें उनके सेट किए गए नैरेटिव का फायदा मिला। अब अरविंद केजरीवाल नए नैरेटिव के साथ हरियाणा चुनाव में उतरेंगे, इस वजह से बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है। हरियाणा भाजपा के कई नेता दबी आवाज में आप को प्रदेश में पहले से बेहतर स्थिति में मान रहे हैं।

 

दिल्ली जीतने के लिए केजरीवाल ने सेट किया ऐसा तगड़ा प्लान, मोदी-शाह जैसे धुरंधरों के छूटे पसीने!